
नमस्कार दोस्तों
दोस्तों शहरों के सीरीज में आगे बढ़ते हुए आज हम जानेंगे Belgrade शहर के बारे में। बेलग्रेड, यह शहर सर्बिया की राजधानी शहर है और साथ है देश का सबसे बड़ा शहर भी है। यह शहर लगभग 360 वर्ग किलोमीटर के एरिया में फैला है, जहां पर करीब 14 लाख लोग रहते हैं। इस आर्टिकल में हम बेलग्रेड शहर के इतिहास, संस्कृति, प्रमुख स्थल, अर्थव्यवस्था, परिवहन और जलवायु जैसे विषय पर चर्चा करेंगे।
Belgrade, Serbia की ऐतिहासिक सांस्कृतिक और राजनीतिक धरोहर का एक अनमोल हिस्सा है। यह शहर Danube और Sava नदी के संगम पर बसा सर्बिया का सबसे बड़ा शहर है।
Belgrade का इतिहास:
Belgrade शहर का इतिहास की बात करें तो, इस शहर का इतिहास सदियों पुरानी होने के साथ साथ बेहद रोचक भी है। देखा जाए तो इस शहर का इतिहास 7000 साल से भी ज्यादा पुरानी होने का सबूत मिलता है, जो इसे यूरोप की सबसे पुरानी शहरों में से एक बनाता है। पुराने समय के दौरान यह शहर कई सभ्यताओं और साम्राज्यों का हिस्सा बन रहा है। जिसमें दुनिया की कई बड़ी साम्राज्य जैसे रोमन साम्राज्य, ऑटोमन साम्राज्य, और ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य शामिल हैं। प्राचीन समय में बेलग्रेड एक प्रमुख रणनीतिक केंद्र हुआ करता था। 12 वीं सदी में यह सर्बियाई साम्राज्य में शामिल हो गया और उसके बाद यह नगर साम्राज्य का एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने लगा।
संस्कृति:
Belgrade की संस्कृति अत्यंत विविध और समृद्ध है। यहां पर सर्बियाई परंपराओं के साथ यूरोपीय और बाल्कन संस्कृति भी देखने को मिलते हैं। शहर की सड़कों पर टहलते हुए आप पुरानी साम्राज्यों की बनाई हुई वास्तुकला के साथ मॉडर्न यूरोपीय कला का अनूठा मिश्रण देख सकते हैं। और अगर खाद्य व्यंजन की बात करें तो ćevapi और sarma यहां की सबसे प्रसिद्ध और पसंदीदा व्यंजनों में से एक है और साथ ही सर्बियाई कॉफी जो लोगों को काफी पसंद आता है।

Landmarks and attractions:
Belgrade में कई सारे पुराने ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक आकर्षण महजूद हैं, जो पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
1. Belgrade Fortress:- यह किला बेलग्रेड में स्टेट एक ऐतिहासिक गढ़ है, और साथ ही यहां की सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय स्थल में से एक है। यह Danube और Sava नदी के संगम पर बसा है, जो इसे एक सुरक्षित और रणनीतिक स्थान का महत्व प्रदान करता है। इसी कारण यह किला सदियों से इस क्षेत्र का रक्षा करता आया है। यह किला कई साम्राज्यों का प्रतीक रहा जैसे किला को पहले रोमन काल में बनाया गया था, उसके बाद के समय में अन्य कई साम्राज्यों जैसे ओटोमन, ऑस्ट्रो हंगेरियन और सर्बियाई साम्राज्य के शासको द्वारा समय-समय पर किला को पुनर्निमित किया गया। इस किले के अंदर कई आकर्षणीय स्थल मौजूद है जैसे की एक खूबसूरत पार्क जो किले को एक सुंदर दृश्य देता है साथ ही यहां पर विजय स्मारक और सैन्य संग्रहालय भी मौजूद है । सैया संग्रहालय किले के अंदर स्थित एक संग्रहालय है जहां आप प्राचीन हथियार और युद्ध सामग्री देख सकते हैं।
2. The Temple of Saint Sava:- Belgrade शहर में स्थित यह चर्च सर्बिया की सबसे बड़ी ऑर्थोडॉक्स चर्चों में से एक है। इस चर्च का निर्माण सर्वे सेंट सेंट सावा की याद में बनाया गया था। इस चर्च का निर्माण का काम सन 1935 में शुरू किया गया था, लेकिन युद्धों और राजनीतिक अस्थिरता के कारण इसका निर्माण कार्य कई बार रुक और फिर साल 2004 में जाकर पूरा हो सका। यह चार्ज सर्बिया के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक है। यह एक विशाल चर्च है जहां पर सफेद संगमरमर और भाव सुनहरे गुंबद देखने को मिलते हैं। चर्च के अंदर भाव और धार्मिक चित्रकार की गई है और इसके गुंबद सोने की परत से ढका हुआ है, जो इसे एक अत्यंत भव्य और आकर्षणीय दृश्य प्रदान करता है। चर्च के मुख्य हाल बेहद ही बड़ा और भव्य है जहां 10000 से अधिक लोग एक साथ प्रार्थना कर सकते हैं। हर साल 27 जनवरी को यहां सेंट सावा देवास बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें भाग लेने हजारों लोग यहां पहुंचते हैं।
3. Kalemegdan Park:- यह पार्क सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में स्थित सबसे खूबसूरत पार्क है। यह पार्क शहर के केंद्र में डेन्यूब और सावा नदी के संगम पर स्थित है। कालेमेगदन पार्क स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों का भी एक पसंदीदा स्थान है। यहां से पूरे शहर का नजारा दिखता है जो रात में जगमगाती लाइट्स के साथ और भी ज्यादा मनमोहन लगता है।
अर्थव्यवस्था:
बेलग्रेड शहर सर्बिया का आर्थिक केंद्र है। यह शहर देश की राजधानी होने के कारण यहीं से पूरा देश का अर्थव्यवस्था को संभाला जाता है। शहर में आईटी, टेलीकॉम, और साथ ही ऑटोमोबाइल क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां पर कई सारे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और बैंकों के मुख्यालय भी मौजूद हैं, जो शहर के विकास में काफी मददगार साबित हो रहे हैं। बेलग्रेड में पर्यटक भी अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा है। कई आंकड़ों के मुताबिक साल दर साल शहर में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है जो स्थानीय व्यवसायों के लिए एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। साल में कई बार यहां अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनियां आयोजित की जाती है ताकि शहर के और साथ में देश के अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।
परिवहन:
बेलग्रेड में सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क अच्छी तरह से विकसित है। शहर में बस, ट्राम, और ट्राली बस सेवाएं मौजूद हैं। नए नियम के मुताबिक 1 जनवरी 2025 के बाद से ही शहर में सार्वजनिक परिवहन सेवा को, निशुल्क कर दिया गया है। शहर का रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर देश के अन्य शहरों के साथ यूरोप के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। और अगर हवाई मार्ग की बात करें तो हवाई मार्ग में यातायात करने के लिए यहां बेलग्रेड निकोला टेस्ला एयरपोर्ट (Belgrade Nikola Tesla Airport) मौजूद है, जो कि देश का सबसे बड़ा और सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में से एक है। साथ ही शहर में आपको साइकिल के लिए भी एक अलग से मार्ग मिलेगी।
शहर की चुनौतियां:
बेलग्रेड शहर को अब कई सारी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है। जैसे कि प्रदूषण ट्रैफिक समस्या और आवास की कमी। शहर मैं एयर पॉल्यूशन एक गंभीर समस्या है इसके अलावा शहरीकरण के कारण पुरानी ऐतिहासिक इमारत का संरक्षण भी एक चुनौती बन रहा है।