Orange River: The Lifeline of South Africa

 नमस्कार दोस्तों 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे साउथ अफ्रीका की सबसे लम्बी नदी ऑरेंज नदी (Orange River) के बारे में। ऑरेंज नदी अफ्रीका महाद्वीप की दक्षिणी भाग में स्थित साउथ की सबसे लम्बी नदी है।  कुल लम्बाई की बात करें तो यह लगभग 2,432 किलोमीटर लम्बी है, जो दो देशों से होकर गुजरती है, साउथ अफ्रीका और नामीबिया। 

ऑरेंज नदी का भौगालिक स्थिति :

ऑरेंज नदी लेसोथो और साउथ अफ्रीका की बॉर्डर पर स्थित ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत (Drakensberg Mountain) से निकलती है और वहां से पश्चिम की ओर साउथ अफ्रीका के बिभिन्न  इलाकों से होकर बहती है, उसके बाद नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बिच एक नेचुरल बॉर्डर बनाते हुए अटलांटिक महासागर में मिल जाती है। इन दो देशों (साउथ अफ्रीका और नामीबिया) का बॉर्डर 967 किलोमीटर है, जो दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक अंतराष्ट्रीय सिमा है। नदी का कुल जल ग्रहण क्षेत्र 9,73,000 वर्ग किलोमीटर के एरिया में फैला है। 

ऑरेंज नदी की सहायक नदियां :

ऑरेंज नदी में कई सारे छोटे बड़े नदी और नालिया मिलते हैं, जिनमे Vaal नदी और Caledon नदी प्रमुख हैं। 

Orange River South Africa

Vaal River : Vaal नदी, ऑरेंज नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। यह नदी साउथ अफ्रीका के Mpunalanga प्रदेश से निकलती है और लगभग 1458 किलोमीटर की दुरी तय करते के बाद ऑरेंज नदी के साथ मिल जाती है। अपने रस्ते में यह नदी साउथ अफ्रीका के Mpumalanga, Gauteng, Free State, और Northern Cape राज्य से होकर गुजरती है। इस नदी के ऊपर vaal dam महजूद है।

Caledon River: Caledon नदी मध्य साऊथ अफ्रीका की एक मुख्य नदी है। यह नदी अपनी उद्गम से लेकर ऑरेंज नदी में मिलने तक पुरे 642 किलोमीटर की यात्रा तय करती है। Caledon नदी, ऑरेंज नदी की एक मुख्य सहायक नदी है। 

ऑरेंज नदी का प्रमुख बांध : 

ऑरेंज नदी के ऊपर खेती, उद्योगों, जल संरक्षण, विद्युत् उत्पादन और बाढ़ नियंत्रण जैसे कामों के लिए अनेक बांध और जल संग्रह केंद्र बनाये गए हैं, जिनमे Gariep Dam, Vanderkloof Dam, और Vaal Dam मुख्य हैं। 

Geriep Dam South Africa

  • Gariep Dam : Gariep Dam ऑरेंज नदी पर स्थित साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा बांध है। यह बांध मुख्य रूप से पनिय, सिंचाई, औद्योगिक कार्य, और बिजली उत्पादन के लिए उपयोगी है। बांध को साल 1971 में खोला गया था। इस बांध की आयाम (Dimension) की बात करें तो, इसकी ऊंचाई 88 मीटर और लम्बाई 914 मीटर है। Gariep बांध की कुल जल ग्रहण क्षमता 53,40,000 मेगा लीटर है। 
  • Vanderkloof Dam : यह बांध ऑरेंज नदी के ऊपर बसा एक arch dam है, जो Gariep बांध से लगभग 130 किलोमीटर की दुरी पर निचे की ओर महजूद है। इस बांध का निर्माण कार्य 1973 में शुरू किया गया था और चार साल बाद 1977 में इसे पहली बार खोला गया था। 
  • Vaal Dam : यह बांध Vaal नदी के ऊपर साल 1938 में बनाया गया था। यह बांध एक gravity dam है।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top